दिव्यांका ने रोमांटिक तस्वीर की शेयर, सगाई को हुए 5 साल पूरे


दिव्यांका त्रिपाठी आज भी उस दिन को बड़ी ही शिद्दत से याद करती हैं, जब वह विवेक दहिया के साथ ऑफिशली इंगेज हुई थीं। दिव्यांका और विवेक ने 15 जनवरी 2016 को सगाई की और फिर इसके बाद 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। सगाई को पांच साल पूरे होने पर दिव्यांका ने पति विवेक संग एक बेहद कोज़ी और रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और साथ में दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा।

दिव्यांका ने लिखा, 'जिंदगी हमें सरप्राइज देती है, लेकिन कभी-कभी हमें भी विश्वास करके जिंदगी को सरप्राइज देना चाहिए। देखो विवेक आज हम कहां हैं। अपनी एक छोटी सी खूबसूरत दुनिया में। वो फैसला लेने के लिए शुक्रिया। हैपी इंगेजमेंट सेरिमनी विवेक। उन लोगों को भी मुबारक जो किसी भी तरह से अपनी जिंदगी को एक ही पल में बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिंदगी एक जुआ है, अगर आपकी गट फीलिंग, आपकी अंतरात्मा की आवाज आपको अनुमति देती है तो फिर एक गहरी सांस लें और वह कर दिखाएं।'


दिव्यांका और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। यहीं से उन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर शादी करने का फैसला कर लिया। एक इंटरव्यू में विवेक दहिया ने बताया था कि उनका और दिव्यांका का प्यार कोई पहली नजर का प्यार नहीं था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दिव्यांका और विवेक ने एक लाइफ पार्टनर की हैसियत से एक-दूसरे मिलना और जानना शुरू किया।

Source : Agency

11 + 14 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004